हथपरा गावं के विवादित मकान को थानाध्यक्ष ने किया सील

सिद्धार्थ नगर-ब्यूरो चीफ (विजय पाल चतुर्वेदी)
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हथपरा थाना त्रिलोकपुर में आबादी और भूमि धरी जमीन को लेकर विवाद हुआ था।उक्त आबादी और भूमि धरी की संपत्ति को मयमकान उप जिला मजिस्ट्रेट डुमरियागंज न्यायालय द्वारा कुर्क लिया गया है।इसके बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर को आदेशित किया गया है कि सरकारी ताला लगाकर रिसीवर नियुक्त कर रिपोर्ट करें।
शनिवार को डुमरियागंज उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने हथपरा मे विवादित जमीन व मकान को तत्काल प्रभाव से कुर्क करते हुए मकान को सील करने के लिए थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर को आदेशित किया है जिसके बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुच कर मकान को सील कर दिया है।और मौके पर मौजूद लोगो को शान्ति और भाईचारे से रहने की अपील की है।और उभय पक्ष को मना किया जाता है कि उक्त विवादित भूमि पर कब्जा न करे।उक्त विवाद को लेकर दोनो पक्षो के बीच 20 अगस्त को हुई मारपीट मे ध्रुवराज की मृत्यु हो गयी थी।और दोनों पक्षों के अलग-अलग सम्प्रदाय होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मकान को सील कर दिया गया है और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है