हजारों की संख्या में स्थानीय भक्तों व कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। सावन का पहला सोमवार और अष्टमी के चलते छोटे महादेवा के नाम से विख्यात भगवान प्रसन्न नाथ महादेव शिव मंदिर पर सुबह से सोमवार की शाम तक अभिषेक करने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बड्डूपुर क्षेत्र के फतेहपुर महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम भगौली पड़ता है, जहां प्राचीन भगवान प्रसन्न नाथ शिव मंदिर है, जिनको सावन में जल चढ़ाने के लिए गत वर्षों की बात इस वर्ष भी सोमवार को हजारों लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक किया। उसके बाद भगवान प्रसन्नाथ जी को जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रा के रूप में जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने जलाअभिषेक किया। इस बार तो मानो मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा हो पूरे परिसर में शिव भक्तों का जमावड़ा बना रहा है। श्रद्धालुओ ने जमकर जयकारे लगाये और ओम नमः शिवाय का जप किया। हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ को फूल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, मेवा, फल, दूध, दही, शहद, इत्यादि अर्पित कर पूजा अर्चना की। इस दौरान बड्डूपुर कोतवाल संतोष कुमार के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।