स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पावन जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट-पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-विकास खंड निन्दूरा के कस्बा टिकैतगंज में भारतरत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पावन जयंती पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कई नामी – गिरामी अस्पतालों के विश्वस्तरीय चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करायी। शिविर के मुख्य अतिथि राजू बिस्टा सांसद ,रास्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा
एवं वैभव सिंह रास्ट्रीय महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा , बाराबंकी एवं शिविर के आयोजक मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह के नेतृत्व में किया गया। विशाल चिकित्सा शिविर में विकास खंड निन्दूरा के आस-पास के लगभग 50 गाँव पिंडसवां,मोहसंड, बिसई,मौलाबाद,कामीपुर, ओदार,टेरी,छिलगवां, कुर्सी,बहरौली,खरिहानी, अकबरपुर,जमोलिया, मदीनपुर,चकिया,घुघँटेर,भगौली, सरैया,निगोहा आदि ग्राम पंचायतों के लगभग तीन हज़ार मरीज़ों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य सेवाएं विश्वस्तरीय चिकित्सको डॉ प्रणव आनंद,डॉ मनीष,डॉ उदित सिंघल,डॉ ब्रजेश सिंह,डॉ निधि श्रीवास्तव,डॉ वरुण आनंद एवं कोरोना टीकाकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघतेर की टीम ने पूरी तत्परता के साथ 250 लोगो को कोरोना का टीका लगाया एवं लगभग 2500 लोगो को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी। शिविर के सकुशल समापन में प्रदीप रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,शिव विशाल सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा युमो,मदन सिंह,सतेंद्र सिंह, मुकेश सिंह,दीपू प्रधान,डीएम सिंह उपाध्यक्ष हिन्दू वाहिनी , अमित सिंह,अमरेश बाजपेयी , जगत नारायण मौर्य,संदीप सिंह, संतोष सिंह,रोहित सिंह,विनय मौर्य,कमला सिंह,अमित सिंह,महेंद्र सिंह समेत सैकड़ो युवा भाजपा कार्यकर्ताओं शत- प्रतिशत सहयोग किया।