साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के 1,00,000/- रुपये खाते में वापस कराये गये।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पर शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार माथुर पुत्र गिरराज माथुर निवासी शाहजादे कोठी द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से रुपये निकाल लिये गये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में प्रभारी साइबर सेल गौरव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बंधित बैंक से सम्पर्क करके तत्परतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार माथुर पुत्र गिरराज माथुर निवासी शाहजादे कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली के खाते में 1,00,000/- रुपये वापस कराये गये।
पुलिस टीम :-
1. उप-निरीक्षक गौरव कुमार प्रभारी साइबर सेल रायबरेली।
2. महिला आरक्षी पूजा यादव साइबर सेल रायबरेली।
3. महिला आरक्षी रश्मि सिंह साइबर सेल रायबरेली।
4. आरक्षी अभिषेक साइबर सेल रायबरेली।
5. आरक्षी कुलवीर साइबर सेल रायबरेली।
6. आरक्षी रामजग यादव साइबर सेल रायबरेली।
रायबरेली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित या अन्य ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/ गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या अप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी तरीका हो सकता है। आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके।