
गरीब जनता की सेवा व जरूरत मंदो की मदद करना सच्ची सेवा है।
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एक समाज़सेवी पत्रकार नें विक्षिप्त व बेवा अत्यंत गरीब जरूरत मंद को दिया कंबल ।हमेशा दबे कुचले जरूरत मंद को लोगों की हमेशा मदद करनें वाले सिरौलीगौसपुर के तेजतर्रार ईमानदार पत्रकार अनिल कनौजिया नें जरूरत मंद को वितरित किये कंबल।अनिल कनौजिया भले ही धन दौलत से मजबूत न हों लेकिन हमेशा गरीब जरूरत मंद की मदद करतें हैं भूखे को खाना खिलाना,पुरानें कपड़े दे देना,जितना पत्रकार से बन पड़ता है लोगों की मदद करते हैं। यह पत्रकार ऐसा है की खुद भूखा रह सकता है।लेकिन अपनें जांन भर में किसी को भूखा नही रहने देतें है। जिसकी आवाज़ कोई नही उठाता है उस गरीब की आवाज कनौजिया जी उठातें हैं। हमेशा सत्य व निष्पक्ष खबरें ही प्रकाशित करना उनका पेशा है।
जानकारी देते हुए अनिल कनौजिया नें बताया वह मदद करनें के सक्षम तो नही हैं लेकिन दूसरों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहतें हैं।एक नेक दिल इंसान नें अनिल कनौजिया को 5 कंबल दिये थे जो अनिल कनौजिया नें एक विक्षिप्त व्यक्ति को व दो गरीब बेवा महिला को व एक क्षेत्र के चौकीदार को व एक अत्यंत गरीब ब्यक्ति को दे दिया है। पत्रकार नें बताया कुछ और भी बहुत जरूरत मंद गरीब ब्यक्ति हैं। उनको भी किसी नेक दिल इंसान के सहयोग से मदद की जायेगी।