Advertisement
बाराबंकी

भाजपा नेता व समाजसेवी प्रशांत शुक्ला को ब्राह्मण चेतना परिषद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रशांत शुक्ला को ब्राह्मण चेतना परिषद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि हाल ही में प्रशांत शुक्ला जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड के सभापति निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अगस्त माह में कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रशांत शुक्ला को ब्राह्मण चेतना परिषद का जिलाध्यक्ष बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के इस निर्णय से समर्थकों में खुशी भी लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक जितिन प्रसाद (लोकनिर्माण मंत्री उत्तर सरकार) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा (रिटायर आई.ए.एस.) का आभार व्यक्त किया।
शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद देशव्यापी संगठन है, जो समाज के हित के लिए संघर्ष करता है। जिलाध्यक्ष का पद बहुत अहम जिम्मेदारी है, जिसके निर्वहन के लिए प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जो भी बन पड़ेगा करूंगा। गांव-गांव और कस्बों में जाकर समाज के लोगों को संगठित करने की पहल जल्द ही शुरू की जाएगी।
शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मणों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने ब्राह्मणों पर हो रहे अनावश्यक रुप से अत्याचार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी तरह के अनावश्यक अत्याचार सहन नहीं करेगा। ब्राह्मणों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा। हमारा पूरा संगठन व एक-एक कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा व न्याय दिलाये जाने कि हर पुरजोर कोशिश करेगा। उन्होंने जनपद के ब्राह्मणों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी हो किसी भी परिस्थिति में वो अपने आप को अकेला न समझें, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा संगठन खड़ा है।
श्री शुक्ला ने बताया कि ब्राह्मण चेतना परिषद ने संगठन का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। ताकि जनपद में समाज के हितार्थ कार्य किया जा सके और पीड़ितों की हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान कराया जा सके।
इस मौके पर अमन शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, शिवकुमार चतुर्वेदी, विजय शुक्ला, पीयूष मिश्रा, सुबोध मिश्रा, पंकज तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, निर्मल उपाध्याय, रविकेश शुक्ला, राजेश पांडे, अरविंद पांडे, रजनीश तिवारी, अरविंद तिवारी, राकेश तिवारी, प्रेम चतुर्वेदी, दिव्यांश मिश्रा, अभिनव, प्रशांत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, नितेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, शिवम शुक्ला, सुमित शुक्ला, अमित मिश्रा, लकी मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अजय अवस्थी, अभिज्ञान अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!