सभी गोशालाओं का समय से पूर्ण कर संचालित करने के निर्देश दिए गए है।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी में निराश्रित बेसहारा पशुओं के संरक्षण हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर 59 पशु आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें सभी गोशालाओं का समय से पूर्ण कर संचालित करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ विकास खण्ड हैदरगढ़ में पशु आश्रय स्थलों का भ्र्रमण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी हैदरगढ़ के साथ ग्राम बेहटा, सिढुमउ, रनापुर में निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल का भ्रमण किया। सीडीओ ने भ्रमण के दौरान प्रगति के प्रति संतोष जाहिर करते हुए 27 फरवरी, 2023 तक पूर्णकर संचालित करने के निर्देश दिए। ग्राम बेहटा में गोशाला संचालित हो गया है। खण्ड विकास अधिकारी हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज को निर्देश दिया कि विकास खण्ड त्रिवेदी की गोशालाओं का भी समय के अन्तर्गत निर्माण पूर्ण कर संचालित कर दिया जाये।