Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम हुआ आयोजित

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जैदपुर बाराबंकी । भाजपा के शासन काल में महिलाओं की बडी दुर्दशा हुई है महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है महिला किसी भी क्षेत्र में अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है भाजपा के राज में।उक्त विचार आज सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर विधान सभा जैदपुर के दौलतपुर ग्राम में समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय ने व्यक्त किये। श्री रिजवान ने आगे कहा कि महिला स्वास्थ्य सेवाए में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका आशा आगनबाडी और अन्य निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है बैंको में घटती ब्याज दर से घरेलू बजट को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है महिलाओं की घरेलू अर्थव्यवस्था बुरी तहर प्रभावित हो रही है शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की अपेक्षा चिन्ता जनक है। जिला सपा उपाध्यक्ष व जैदपुर प्रभारी कामता प्रसाद यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व की सपा सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी। हेल्प लाइन 181 से प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा की जबकि 1090 सेवा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध नियंत्रण में सहायक थी। आप सभी महिलाए आज संकल्प ले कि इस जुल्मी सरकार से 2022 के चुनाव में मुक्ति लेकर सपा की नेतृत्व वाली सरकार बनानी है। सपा दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष सेवक राम यादव की अध्यक्षता तथा राम प्रकट यादव पूर्व प्रधान के संचाल में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान सभा अध्यक्ष मो0 उवेद सानू, पिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विश्राम पाल, राम कैलाश यादव प्रधान, राम करन यादव, मंशा राम यादव, अभय राज सिंह यादव, विन्देश्वर वर्मा, संग्राम सिंह यादव, देश राज यादव, राम कुमार मिश्रा, रामनरेश यादव, दिलीप यादव आदि ने सम्बोधित किया।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!