Advertisement
भारतसंसदीय कार्य मंत्रालय

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो वेब पोर्टल चालू हैं

22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में “संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन” के लिए पोर्टल https://readpreamble.nic.in/

भारत: लोकतंत्र की जननी” पर ऑनलाइन क्विज के लिए दूसरा पोर्टलhttps://constitutionquiz.nic.in/

कोई भी कहीं से भी भाग ले सकता है और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है

रिपोर्ट:-शमीम

संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

संविधान दिवस मनाने के लिए  संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के

विज्ञापन

ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक  जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:

विज्ञापन 2

• 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;

विज्ञापन 3

• ऑनलाइन क्विज़ (“भारत: लोकतंत्र की जननी”: https://constitutionquiz.nic.in/

विज्ञापन 4

Image

विज्ञापन 5

ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाणपत्रों को #SamvidhanDiwas. का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।

Image

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!