Advertisement
दिल्लीभारत

श्री जी.के. रेड्डी ने गणतंत्र दिवस समारोह- 2023 में प्रस्तुति देने वाले वंदे भारतम् 2.0 के कलाकारों के साथ बातचीत की।

गणतंत्र दिवस समारोह में संस्कृति मंत्रालय की एक रंगीन और जीवंत झांकी कर्तव्य पथ पर दिखाई जाएगी।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

वंदे भारतम कार्यक्रम एक भारत- श्रेष्ठ भारत का एक महान और जीवंत उदाहरण है: श्री जी किशन रेड्डी!

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.के. रेड्डी ने वंदे भारतम् 2.0 के कलाकारों के साथ बातचीत के लिए आज इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा किया। ये कलाकार कल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति देंगे।

इस प्रतियोगिता से चयनित 479 कलाकार गणतंत्र दिवस समारोह- 2023 के अवसर पर ‘नारी शक्ति’ की विषयवस्तु पर पूरे राष्ट्र के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर श्री जी.के. रेड्डी ने कहा कि इस भव्य परेड के दौरान ‘वंदे भारतम नृत्य महोत्सव’ प्रतियोगिता के तहत चयनित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और पूरे विश्व को भारत की विविध सांस्कृतिक व कलात्मक विरासत से परिचित कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक भारत- श्रेष्ठ भारत का एक महान और जीवंत उदाहरण है। मंत्री ने प्रतिभागियों से भविष्य के संस्करणों को लेकर वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता की बेहतरी के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए भी कहा।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

इस साल कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय की रंगीन झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन 4

इससे पहले संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने इस विषय पर मीडिया को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी का शीर्षक ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ है, जो देवी के ‘शक्ति’ स्वरूप पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस झांकी के जरिए देवी की उपासना से संबंधित कई लोकनृत्यों को एक मंच पर लाया गया है।

विज्ञापन 5

इसके अलावा सचिव ने यह भी बताया कि संस्कृति मंत्रालय ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की विषयवस्तु का उत्सव मनाने के लिए वंदे भारतम् का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए देशभर से “नारी शक्ति” की विषयवस्तु पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करने के लिए नर्तकियों का चयन किया गया है।

श्री गोविंद मोहन ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के लिए संगीत को राजा भवतारिणी और आलोकनंदा दास गुप्ता ने तैयार किया है और उनकी रचना हिंदुस्तानी, कर्नाटक तथा समकालीन जैज घटकों से संपन्न है।

भारत 26 जनवरी, 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह और उत्सव का वातावरण है। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत का तिरंगा फहराएंगी। इस दौरान भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों द्वारा अनेक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के द्वारा संयुक्त रूप से ‘वंदे भारतम् नृत्य उत्सव’ का आयोजन किया जाता है। यह एक अखिल भारतीय नृत्य उत्सव है, जिसका उद्देश्य देशवासियों के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देते हुए नृत्य के जरिए इसकी जीवंतता को पूरे विश्व के सामने प्रदर्शित करना है।

इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण की शुरुआत 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकारों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तीन चरण- राज्य, अंचल और राष्ट्रीय थे और इसमें हिस्सा लेने के लिए निर्धारित आयु सीमा 17 से 30 वर्ष थी। इस प्रतियोगिता का भव्य समापन कार्यक्रम 19 और 20 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!