शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के निर्देश पर विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक की अगुवाई में आज विद्यार्थी सेना शिवसेना

मंडल प्रतिनिधि सुमित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी /शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के निर्देश पर विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक की अगुवाई में आज विद्यार्थी सेना शिवसेना सदस्यता अभियान व विद्यार्थी सेना के विस्तार कार्यक्रम के तहत आज कस्बा देवां के कुर्सी मार्ग पर गंगवारा निवासी अभिषेक वर्मा को ब्लॉक सचिव विद्यार्थी सेना, छोटी पुरवा निवासी अनुराग कुमार को ब्लॉक उपप्रमुख देवा, नरैनी निवासी अभिषेक कुमार को ब्लॉकसचिव देवा, छोटिपुरवा निवासी कृष्ण कुमार को देवा ब्लॉक सचिव एवम् देवा निवासी सौम्यराज श्रीवास्तव को देवा नगर प्रमुख, कटरा मो० निवासी कोमल सिंह को नगर उपप्रमुख देवा पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक, चंद्रभूषण पाठक ने नवनियुक्त विद्यार्थी सेना पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया इस मौके पर आकाश निगम, शुभम जयसवाल, अंशुल मौर्या, अभय शुक्ला आदि उपस्थित रहे!
विद्यार्थी सेना के नवनियुक्त पदाधिकारियो को शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, जिला प्रधान महासचिव संजय शर्मा, जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल , जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पण्डित जी,नगर प्रमुख राजेश श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी