व्यक्ति को पेड़ पर लटका कर नीचे से आग लगायी जा रही थी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोषी ग्राम प्रधान दिवायची विष्ण दयाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल वीडियो के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग किया गया था पंजीकृत।
फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस ने दिनांक 03.4.23 को एक वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया था। जिसके बारे मे जानकारी की गयी तो पता चला था कि वीडियो ग्राम दिवायची का है। उक्त वीडियो मे घटित घटना दि0 28.3.23 को घटित हुई थी। जिसमे एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका कर नीचे से आग लगायी जा रही थी । यह घटना दिवायची ग्राम के प्रधान विष्णु दयाल पुत्र श्री सुखलाल निवासी दिवायची थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद व उसके परिवारीजनो द्वारा घटित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर वादी मुकेश कुमार पुत्र भूपाल सिंह निवासी दिवायची याना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद द्वारा मुकदमा संख्या 229/23 धारा 147/323/452/307/504 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद बनाम विष्णु दयाल पुत्र सुखलाल निवासी दिवायची थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद आदि 6 नफर के विरूद्ध पंजीकृत कराया था।
जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया था
उक्त आदेश के अनुपालन में शिकोहाबाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआईआर में नामजद अभियुक्त विष्णु दयाल पुत्र सुखलाल निवासी दिवायची थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को आज दिनाँक 05.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर उसके मसकन ग्राम दिवायची से गिरफ्तार किया गया। जिसको समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
2- उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर चौकी प्रभारी आदर्श नगर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
3-कांस्टेबल रवीश कुमार थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
4-होमगार्ड कौशल किशोर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।