विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर 2023 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा ’’राज्य स्तरीय पुरस्कार’’ हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणियाँ निधार्रित हैं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणा स्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
इच्छुक व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थान ’’राज्य स्तरीय पुरस्कार’’ हेतु आवेदन पत्र पूर्ण विवरण/अभिलेखों/प्रपत्रों के साथ तीन प्रतियों में दिनांक 15.07.2023 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बाराबंकी कक्ष सं0 09 में जमा कर सकते हैं।