विशेष अभियान 3.0 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए युवा मामलों का विभाग पूरे प्रयास कर रहा है

रिपोर्ट:-शमीम
युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग और उसके स्वायत्त निकायों/अधीनस्थ कार्यालय के भीतर स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 चलाया गया है। अभियान के विभिन्न मापदंडों के लक्ष्यों की पहचान करने के लिए तैयारी चरण 15 सितंबर, 2023 से शुरू हुआ। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। अभियान के तहत विशेष ध्यान कार्यालयों में स्थान के सही उपयोग और कार्यस्थल अनुभव को अनुकूल और सुखद बनाने पर है।
सचिव (युवा मामले) ने व्यक्तिगत पहल करते हुए सभी संबंधित लोगों को पूरे मन से अभियान में शामिल होने का निर्देश जारी किया है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, सचिव (युवा मामले) ने इस मंत्रालय के सभी अधिकारियों को स्वच्छ और कचरा मुक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई।
नोडल अधिकारी की अध्यक्षता वाली टीम दैनिक प्रगति की निगरानी कर रही है और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा तैयार एससीपीडीएम पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है। सभी स्वायत्त निकाय/अधीनस्थ कार्यालय उत्साहपूर्वक इस अभियान को स्वच्छता पर्व के रूप में मना रहे हैं।
सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली गई है और अभियान अवधि के दौरान विभाग उन्हें हासिल करने के प्रयास कर रहा है।