Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में चौपाल का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी, 22 अक्टू0। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आज गुरुवार को बंकी ब्लाक की ग्राम पंचायत गनौरा में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आयशा बानो की रही और इसी क्रम में कार्यक्रम प्रभारी नेहा मौर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा महिला व बाल अपराध के संबंध में जागरूकता हेतु मिशन शक्ति चौपाल लगाई गई और श्रम कानून पर भी महिलाओं को जागरूक किया गया, उक्त विचार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, व 1074 के बारे में विस्तृत जानकारी दी इसी क्रम मे ए. एन. एम. द्रोपदी शर्मा एवं लक्ष्मी देवी ने चौपाल के समापन के पश्चात गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का टीकाकरण भी किया। इसी क्रम में गीता देवी आशाबहु द्वारा कर्यक्रम की सराहना की गई। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रीति यादव, उपाध्यक्ष दीपिका, रूबी, सुमन, अंजली, रूमी, नेहा यादव, हेमा आंगनबाड़ी सहायिका रेखा देवी और कार्यकत्री आयशा बानो के साथ मे आशाबहु गीता देवी युवती मंडल के सदस्य और पदाधिकारी समेत 65 लोग मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!