रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
बड्डूपुर, बाराबंकी। मकान में विद्युत फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया।
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम नहवाई मजरे बहरौली निवासी रितेश यादव पुत्र राम-लखन यादव 25 वर्ष सोमवार सुबह घर में विद्युत बोर्ड मे आई फाल्ट को सही कर रहा था। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घर में मौजूद परिवारजनों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी है घटना के एक घंटे बाद जब परिजन को मामले की जानकारी हुई। परिजन युवक को आनन-फानन कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ रितेश चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बीते एक वर्ष पहले पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद छोटे एक भाई दो बहनें व मां के साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। सोमवार को हुई घटना से परीजनो का रोरो कर बुरा हाल है।