वर्षा ऋतु में जनपद का अधिकतर क्षेत्रफल बाढ एवं जल प्लावन से प्रभावित होता है।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी।अपर जिलाधिकारी (वि/रा) द्वारा बताया गया कि वर्षा ऋतु में जनपद का अधिकतर क्षेत्रफल बाढ एवं जल प्लावन से प्रभावित होता है। बाढ के साथ-साथ मकानों की क्षति/मनुष्यों के जीवन की क्षति/पशुओं की मृत्यु होने की सम्भावनायें रहती है। दैवी आपदा तथा उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति का सामना करने के लिए जिला मुख्यालय से तहसील प्रशासन, सिंचाई, बाढ़, चिकित्सा, जल निगम, विद्युत, नलकूप खण्ड, पशुपालन आदि विभागों से सम्पर्क स्थापित करने, राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करने व अद्यतन स्थिति से राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष, सचिव एवं राहत आयुक्त, उ०प्र० शासन एवं आयुक्त महोदय अयोध्या मण्डल अयोध्या को सूचना देने एवं बाढ़ की स्थिति में बाढ़ प्रभावितों के त्वरित सहायतार्थ कलेक्ट्रेट प्रांगण में एकीकृत कोविड कमाण्ड सेन्टर के साथ-साथ जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या-05248- 226017, टॉल फ्री नंबर- 1077 पर जनसामान्य सम्पर्क कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं व बाढ एवं अन्य दैवीय आपदाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी की जा सकती है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24X7 सक्रिय रहेगा।