google.com, pub-9350857596296458, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी

लाल बाबू बाल्मिकी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा नगर पंचायतों में किया गया भ्रमण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद बाराबंकी में लाल बाबू बाल्मिकी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा नगर पंचायतों में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सफाई का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कोरोना महामारी बीमारी को देखते हुए, सफाई अत्यधिक महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं लग जाती है, तब तक सावधानी बरतनी जरूरी है। उसी क्रम में पूरे प्रदेश के नगर पालिका, पंचायतों व नगर निगम के द्वारा किया जा रहा सफाई का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित जो भी समस्यायें है उसको अभिलेख के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कराकर स्थानीय निकाय से चाहे वह नगर पालिका हो, नगर पंचायत हो, उसको पत्र के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज के जो कमजोर वर्ग के लोग है, उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक विकास पर बल देने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों के जीवन स्तर को उठाने का भी काम किया जा रहा है।

advertisement

Related Articles

Back to top button