Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान “RUN FOR HER” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

रिपोर्ट- समित अवस्थी मंडल संपादक अयोध्या/ देवीपाटन

बारांबकी- रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में मिशन शक्ति अभियान “RUN FOR HER” के तहत क्षेत्राधिकारी नगर बीनू सिंह द्वारा महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर बीनू सिंह एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रैली के माध्यम से महिलाओं तथा छात्राओं को जागरुक करते हुए उन्हें विषम परिस्थितियों में अपने बचाव तथा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं/बालिकाओं के सम्बन्ध में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, 102 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय मौर्य व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!