Advertisement
भारतस्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल रोग के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई

रिपोर्ट:-शमीम 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल रोग के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है।

यह मिशन 3 वर्षों में 7 करोड़ आबादी की जांच करने का प्रयास करेगा। सिकल सेल रोग एक आनुवांशिक रक्त रोग है जो पीड़ित रोगी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। यह रोग भारत की जनजातीय आबादी में अधिक आम है लेकिन गैर-जनजातीय आबादी में भी होता है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 1जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के शहडोल में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम भारत के सभी जनजातीय और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेश के अन्य अधिक व्‍याप्‍त क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोकथाम और प्रबंधन के लिए एक मिशन मोड चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड जैसे सिकल सेल रोग के अधिक व्‍याप्‍त वाले 17 राज्यों के 278 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!