राज्य पक्षी सारस गणना कार्य में स्कूल कॉलेज के छात्र/छात्राओं के साथ-साथ अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रतिभाग किया जाएगा।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा / यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बाराबंकी द्वारा बताया गया कि 26 व 27 जून, 2023 को जनपद बाराबंकी में राज्य पक्षी सारस की गणना कार्य प्रस्तावित है। राज्य पक्षी सारस गणना कार्य में स्कूल कॉलेज के छात्र/छात्राओं के साथ-साथ अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रतिभाग किया जाएगा। जनपद के छात्र/छात्राओं एवं जन सामान्य से अनुरोध है कि सारस गणना कार्य में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपने आस-पास सारस दिखायी देने पर सम्बन्धित रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचित करें।
26 व 27 जून, 2023 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायं 4 बजे से 6 बजे तक सारस गणना कार्य में जो भी व्यक्ति प्रतिभाग करना चाहते है वह क्षेत्रीय वन अधिकारियों के मोबाइल नम्म्बर 9125027636(फतेहपुर, 8881463180(रामनगर), 9450020146(देवां), 7388355999(बाराबंकी), 9670004400(रामसनेहीघाट), 9415004787(हरख), 9451204635(हैदरगढ़) से सम्पर्क कर सकते है।