
रंग लायी युवा नेता शुभम रस्तोगी की मेहनत
रिपोर्ट:- सर्वेश कुमार जिला संवाददाता
जनपद सीतापुर तहसील बिसवां थाना बिसवां के अंतर्गत महराज नगर की बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य अखिरकार पूर्ण हो गया। महराज नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया था। इसकी वजह से सड़क का दायरा सिकुड़ता जा रहा था। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। स्कूल जाने वाले छात्र दो पहिया वाहन सड़क के किनारे नाली में गिर जा रहे थे। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसको लेकर युवा नेता समाजसेवी शुभम रस्तोगी ने कई बार उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा,प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर प्रशासन को संकेत दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया और कार्य पूर्ण हो गया। इस मार्ग से क्षेत्र की तमाम छात्र-छात्राएं होकर गुजरती हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नगर विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने शुभम रस्तोगी को धन्यवाद दिया।