योगी सरकार की महिला सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से मातृशक्ति को आत्म सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागृत –कुमारी मोनी पान्डेय
भाजपा महिला मोर्चा सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडे ने योगी सरकार की योजना का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को दी बधाई
सिद्धार्थनगर ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिद्धार्थनगर की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनीन्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की महिलाओं की एक सुरक्षा हेतु प्रदेश स्तर पर सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर महिलाओं व बच्चियों के सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कर प्रदेश की बहनों में जो भय का वातावरण व्याप्त था उन्हें उस से बाहर निकालने के लिए आत्म सुरक्षा के तहत 9 दिन तक तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा जिससे घर घर जाकर मातृशक्ति को सुरक्षा के लिए उनमें जागृति के साथ कार्य करने के लिए योगी सरकार प्रेरित करेगी जिसमें 9 विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया गया है उनके कार्यकर्ता सर्व समाज की बहनों के घर-घर पहुंचकर योगी सरकार के अभियान में सम्मिलित होकर उनको आत्म सुरक्षा के लिए शपथ दिलाकर स्वयं नेतृत्व करने के लिए जागृत करेंगे उन्होंने कहा इस अभियान के तहत महाविद्यालय स्कूल कोचिंग सेंटर और मार्केट में खरीददार करने वाली महिलाओं और बच्चों पर पूर्ण रूप से निगरानी रखने के लिए भी मेला फोर्स का अलग से गठन किया गया है जो कि हर जगह महिलाओं की सुरक्षा पर अपने अपने कदम उठाते हुए कार्य करेंगी जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिला फोर्स को भी दुपहिया वाहन भी उपलब्ध कराया गया है जो संपूर्ण प्रदेश के हर जिला एवं ब्लॉक के गली और मोहल्ला बाजार स्कूल और कोचिंग सेंटर पर भी अपनी कड़ी नजर रखती रहेंगी महिलाओं छात्र-छात्राओं को भी पूर्ण रूप से सुरक्षा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी उन्होंने प्रदेश की समस्त सम्मानीय मात्री शक्ति से आवाहन किया है की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से हम सब बहने अपनी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए आगे बढ़े और भाजपा सरकार के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर हम आस पड़ोस की बहनों को भी इस अभियान से जुड़कर अपनी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमें इस अभियान में सफलता प्राप्त होगी, आज का नेत्री कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने हेतु बेटियों को पुलिस भर्ती में 20%आरक्षण देने की घोषणा की इससे हमारी प्रदेश के ऊर्जावान बने पुलिस फोर्स में भर्ती होकर बहनों की सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका मैं अग्रणी रहेंगी जिससे हमारी बहनों को भी आगे बढ़ने का नेतृत्व प्रदान होगा भाजपा नेत्री पान्डेय ने कहा कि योगी सरकार ने जो निर्णय लिया है कि 9 दिन तक नवरात्रि महोत्सव में महिलाएं जो कि अपने घर और मंदिरों में अनेक कार्यक्रम आयोजित करती हैं उनकी भी सुरक्षा करना एक महत्वपूर्ण कदम है या अभियान 180 दिन तक चलाया जाएगा उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने महिलाओं के लिए महिला पुलिस ब्रिगेड भी बनाया है और भी हर जगह अपने दुपहिया वाहनों के साथ महिलाओं की सुरक्षा पर अपनी पैनी नजर रखेंगी। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि योगी सरकार के मिशन शक्ति सुरक्षा अभियान में कार्यकर्ता अपनी कमर कस कर महिलाओं को जागृत करेंगे और दिलाएंगे सुरक्षा का संकल्प भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन सुरक्षा अभियान के माध्यम से सिद्धार्थनगर जिले के सभी ब्लॉक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपनी पूर्ण रूप से कमर कस कर इस अभियान में शामिल होंगी और घर-घर जाकर बहनों को सुरक्षा का संकल्प दिलायेंगी।