मैं आज यहां घोषणा करता हूं कि यहां चार विधायकों ने जो अपनी मांगे रखी हैं उनको पूरा किया जाएगा। (उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य)

रिपोर्ट:–सर्वेश कुमार
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद के पालीटेक्निक इंस्टीट्यूट पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत। उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा। मैं आज यहां घोषणा करता हूं कि यहां चार विधायकों ने जो अपनी मांगे रखी हैं उनको पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार गरीबों व मजदूरों की सरकार है। हमारी सरकार का लक्ष्य है सबका साथ, सबका विकास। हमारी सरकार ने प्रदेश को गुंडो से मुक्त कराया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा हमारे यहां चाहे सत्ता का विधायक हो या विपक्ष का सभी की बातें सुनी जाती हैं। आपने विपक्षी विधायक चुनकर भेजा उनकी भी बातों को मैं सुनता हूं। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में मैं कमल का फूल चाहता हूं। उप मुख्यमंत्री ने लोगों से हामी भराई। उन्होंने कहा आप हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति भूल जाते हो, मैं आपको वह शक्ति याद दिलाने आया हूं। 2022 में विधान सभा चुनाव है। माताएं-बहनें सुरक्षित रहें, लोगों की जमीनें सुरक्षित रहें इसके लिए कमल के फूल को जिताएं। यह वह कमल का फूल है, जिसने गुंडों से प्रदेश को मुक्त कराया है, यह वह कमल का फूल है जिसने गरीबाें को अन्न पहुंचाया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वह कमल का फूल है जो 24 घंटे बिजली देने जा रहा है। साल में छह हजार रुपये किसान को देने वाला कमल का फूल ही है। जिसने अनुच्छेद 370 को हटाया है। मोदी को हराने के लिए सभी विरोधी पार्टियां एक हो गई हैं। यदि आपने भाजपा को समर्थन नहीं दिया होता तो आज रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण आप नहीं देख रहे होते। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने एक दिन भी छुट्टी ली है क्या, इतनी सेवा में समर्पित रहने वाला क्या इससे पहले आपको कोई प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से नि:शुल्क राशन बांटा।
भाजपा सत्ता की राजनीति नहीं करती, विकास की राजनीति करती है। हमारे लिए सबसे पहले देश फिर पार्टी फिर कार्यकर्ता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा सपा की सरकार अब 40 साल तक नहीं आने वाली है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। भाजपा ने सभी सीटों पर विकास किया है। आप सभी को अपने बूथ पर कमल का फूल खिलाना आप लोग अपने कर्तव्य का पालन करते रहिए।