Advertisement
बाराबंकी

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का हुआ आयोजन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 से दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।
जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान 01 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जायेगा तथा 07 अक्टूबर, 2022 से 21 अक्टूबर, 2022 तक जनपद में दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इस अभियान में मा0 मुख्य सचिव, उ0प्र0 सरकार द्वारा सभी 11 विभागों को कार्य एवं उत्तरदायित्व पूर्व में ही सौंपे जा चुके है। सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग परस्पर जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर संचालित करेंगे ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनायें तथा ब्लाक व तहसील स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाय।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , समस्त अपर चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!