महिला ग्राम संगठन कि आर्गेनिक विधि खेती का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण की सराहना
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200630-WA0009.jpg)
ब्यूरो चीफ : दिलीप मिश्रा।
फ़तेहपुर, बाराबंकी। भारत माता प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की आर्गेनिक विधि से हो रही खेती का डीएम एसपी व एसडीएम व सीओ फ़तेहपुर सहित कृषि अधिकारियों ने पहुंच कर किया साथ ही समूह की महिलाओं से बातचीत कर जानकारी व उनकी समस्याएं सुनी।
ब्लॉक सूरतगंज अंतर्गत ग्राम टांडपुर तुरकौली में महिलाओं द्वारा संचालित भारत माता प्रेरणा महिला ग्राम संगठन आर्गेनिक विधि खेती कर रहा है जिसका मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, मुख़्य विकास अधिकारी मेघा रूपम क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज सिंह रामनगर उपजिलाधिकारी आनंद वर्धन डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव समेत जिले के कई आलाधिकारी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ धान की रोपाई की। साथ ही विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंच कर श्रीविधि से धान की रोपाई किचन गार्डन पोषण वाटिका बोरी बगीचे जैविक खाद प्लांट आदि का निरीक्षण किया साथ ही समूह की महिलाओं से की बातचीत कर समूह से संबंधित जानकारियां व समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी ने महिलाओं की इस पहल की प्रशंसा करते हुए हर सम्भव सहयता की बात कही। इस दौरान डीएम एसपी ने ग्राम संगठन के नौ समूह से उपस्थित पैंतालीस महिलाओं के साथ बैठक की साथ ही बैठक मे फंड के तहत मिले 15 हजार पचीस हजार एक लाख दो लाख और पांच लाख के आय व्यय के साथ महिलाओं से समूह से बदलाव और लाभ के बारे में चर्चा भी की अधिकारियों ने महिलाओं के साथ स्वयं खेत में धान की रोपाई किया। इस मौके पर डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह एसपी अरविंद चतुर्वेदी मुख़्य विकास अधिकारी मेघा रूपम क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज सिंह उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद वर्धन डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह सीओ अरविंद वर्मा डीएमएम अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव जिला मिशन प्रबंधक किशन रावत, यंग प्रोफेशनल संदीप कुमार और मोनू कुमार श्रीवास्तव, रामकांत दीक्षित समेत कई लोग मौजूद रहे।सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।