महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट- सिद्धार्थनगर-ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम,उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक सुदामा प्रसाद वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी़, प्रषासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवपूजन,व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर षास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी दीपक मीणा,अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी़,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम, द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी के साथ बापू की धुन का गायन कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हमारे देष भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देष को आजाद कराया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देष की सेवा करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाकर देष को आजाद कराया। सभी लोगों को अच्छे कर्म करने का प्रयास करना चाहिए। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्षाें को अपनाकर हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि हर व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए, सच बोलने से आत्मा को शान्ति मिलती है।
लाल बहादुर षास्त्री जी का जीवन पूरी ईमानदारी के साथ गुजरा उसकी मिशाल दी जाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ग्राम स्वराज्य व स्वच्छता का नारा दिया था। उनके द्वारा बताये गये रास्ते को अपने जीवन की कार्य शैली में अपनाकर कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी लोगों के सामने अच्छे स्वास्थ्य रखने के लिए सफाई की अत्यन्त ही आवश्यक्ता है, सफाई से बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को अपने घरों के आस पास सफाई का कार्य खुद करना चाहिए इससे गंदगी नहीं रहेगी तो पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करने का अपील किया गया।अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम,बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी़, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्रा,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमकार पाण्डेय नाजिर सदर गिरीष चन्द्र मिश्र, आदि लोगों द्वारा गांधी जी के आदर्षाें व उनके द्वारा देष को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया।
कार्यक्रम संचालन गिरीष चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट षिवपूजन,न्याय सहायक राम केवल,एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।इसके पश्चात जिला स्पोर्ट््स स्टेडियम में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा खिलाड़ियों को यूनीफार्म किट का वितरण किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।