बहराइच
मतदान कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाईजे़शन सम्पन्न।

रिपोर्ट :- समित अवस्थी/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़।
बहराइच। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र बहराइच में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल रण विजय यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, जिला आबकारी अधिकारी सुभांशु सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, प्रेक्षक के लाईज़निग आफिसर सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, डीआईओ एनआईसी योगेश यादव व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाईज़ेशन कर पोलिंग पार्टियों हेतु बूथों का आवंटन किया गया।