Advertisement
भारतरेल मंत्रालय

भारतीय रेल द्वारा 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन

रिपोर्ट:-शमीम 

भारतीय रेल द्वारा 31 जनवरी, 2024 तक ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ते हुए 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भारतीय रेल में ट्रेन सेवाओं के ठहराव और वंदे भारत सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरूआत के प्रावधान यातायात के औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता आदि के अधीन अविरत प्रक्रियाएं हैं। ट्रेन-वार और राज्य-वार सृजित राजस्व का रखरखाव नहीं किया जाता है।

स्वर्णिम चतुर्भुज (जीक्यू) और डायगोनल मार्गों और अन्य ‘बी’ मार्गों को कवर करने वाले 10981 मार्ग किलोमीटर से अधिक की सेक्‍शनल गति को बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा तक कर दिया गया है। इसके अलावा, मौजूदा नई दिल्ली-मुंबई (वडोदरा-अहमदाबाद सहित) और नई दिल्ली-हावड़ा (कानपुर-लखनऊ सहित) मार्गों पर सेक्‍शनल गति को 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने के लिए काम शुरू किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल ऑक्यूपेंसी 96.62 प्रतिशत रही।

वर्तमान में भारतीय रेल नेटवर्क पर वंदे भारत ट्रेनों का बेहतर स्‍वरूप उन्नत सुरक्षा सुविधाओं, त्‍वरित गतिवर्धन, बेहतर राइड इंडैक्‍स और यात्री सुविधाओं जैसे ऑटोमैटिक प्‍लग डोर्स, रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें, एक्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग सीटों सहित बैठने की आरामदायक व्यवस्था, प्रत्येक सीट के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट आदि से युक्‍त और कवच प्रणाली से सुसज्जित है।

यह जानकारी रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विज्ञापन

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!