भाकियू भदौरिया के ध्रुव सिंह प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री मनोनीत
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200728-WA0026.jpg)
ब्यूरो रिपोर्ट ; दिलीप कुमार मिश्रा।
रामनगर, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के विस्तार को लेकर मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय गणेशपुर बहराम घाट पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने निवर्तमान संगठन के अयोध्या मंडल अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का संगठन के प्रति समर्पण देखते हुए प्रदेश का मुख्य संगठन मंत्री, यशवंत सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, योगेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष,विवेक सिंह को प्रदेश महासचिव,तुंगनाथ सिंह को मंडल अध्यक्ष अयोध्या,अनिता सिंह को मण्डल अध्यक्ष अयोध्या महिला मोर्चा,राघुवेन्द्र प्रताप सिंह को मुख्य मंडल महासचिव अयोध्या,अभय प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष युवा बाराबंकी,अश्वनी कुमार सिंह को जिला महासचिव युवा,कुलदीप मिश्रा को जिला सचिव बाराबंकी,मो०अब्दुल हक को ब्लॉक सचिव रामनगर मनोनीत किया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य महासचिव रंजीत सिंह,रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा लल्लू,अल्लापुर ग्राम अध्यक्ष मो०साबिर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के राष्ट्रीय सचिव/मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला,उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।