![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2022/04/002.jpeg)
बेहतर सेवा देने वाले वयम जनसेवा केंद्र संचालक सम्मानित।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
बाराबंकी। जिले में वयम जनसेवा केंद्र पर लोगों को बेहतर सेवा देने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया। वयम टेक्नोलॉजी के स्टेट मैनेजर महेश तिवारी व डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित शर्मा की उपस्थिति में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय ने सभी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम व सरल तरीके से आनलाइन सुविधाएं पहुंचाने के लिए वयम टेक्नोलॉजी के माध्यम से जन सेवा केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन सेवा केंद्रों पर सरकारी व गैर सरकारी 31 विभागों से जुड़ी 226 सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, बिजली बिल भुगतान, पैन कार्ड, पासपोर्ट सेवाएं प्रमुख हैं। लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने वाले छह संचालकों का चयन किया गया। इनमें गोपीनाथ मिश्र, उमाकांत वर्मा, यज्ञदत्त शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, एके वर्मा, फहीम इस्माइली शामिल हैं।