Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

अमेठी भक्ति और शक्ति का दिखा अनुपम संगम राज्य मंत्री सुरेश पासी ने किए देवी माता के दर्शन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी शुकुल बाजार , अमेठी भक्ति और शक्ति का दिखा अनुपम संगम राज्य मंत्री सुरेश
पासी ने किए देवी माता के दर्शन। बताते चलें इन दिनो जगदीशपुर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए काफी व्यस्त हैं यही नहीं उन्हें बांगरमऊ
चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने समय निकालकर मंदिर पहुंचकर नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी माता के दर्शन किए और आरती
उतारी। उन्होंने कहा नवरात्रि का पावन पर्व हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है लेकिन कोविड-19 के चलते इस बार भारी उत्सव
और सामूहिक काय र्क्रमो के साथ यह आयोजन नहीं मनाया जा सकता। इसलिए लोग को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपने घरों में अपने और अपनों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाए। उन्होंने कहा
नवरात्र खासकर शारदीय नवरात्र का विशेष‌ महत्व है क्योकि इन्हीं 9 दिनो में देवी माता ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया
था और भगवान राम ने रावण को मार कर यह है संदेश समाज को दिया था कि असत्य पर सत्य की विजय होती है। असत्य कितना भी ताकतवर क्यो ना हो जाए
विजय हमेशा सत्य की ही होती है उन्होंने कहा कि 9 दिनों और रातों में माता के नौ रूपों का अलग- अलग दिन विधिवत पूजन
होता है यह व्रत अत्यंत फलदायक और शुभ माना गया हैं। साथ ही साथ उन्होंने
कहा इन दिनों उत्तर प्रदेश के कुछ
विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चल रहा है जिसमें मुझे बांगरमऊ की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सबका साथ और सब के विकास के नारे को साकार कर रही है। उन्होंने कहा किसान, बेरोजगार, नौजवान और महिलाओं की रक्षा सुरक्षा और उनके विकास के लिए
हम सभी और हमारी पार्टी वचनबद्ध है।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!