Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

प्रशासन की दिशानुसार कोविड-19 का पूरा पालन करते हुए भाजपा नेता राजा कासिम की अगुवाई में तमाम मुसलमानों ने चीन का पुतला फूंक कर चीन का विरोध किया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जैदपुर बाराबंकी।आज प्रशासन की दिशानुसार कोविड-19 का पूरा पालन करते हुए भाजपा नेता राजा कासिम की अगुवाई में चीन का पुतला जैदपुर, थाना चौराहे पर तमाम मुसलमानों ने फूंक कर चीन का विरोध किया। पुतला दहन से पूर्व श्री कासिम ने सभी मुसलमानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चीन ने अमीरूल मोमनीन का चित्र बनाकर अपनी सरकारी मीडिया सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से प्रसारित किया गया। हमारे नबी पाक हुजूर सलल लाहे वाले वस्लम की बेदबी हिन्दुस्तान का मुस्लमान बरदास्त नहीं करेगा। श्री कासिम ने फ्रांस की भी निन्दा की। निन्दा करते हुए कासिम ने कहा कि हिन्दुस्तान में फ्रांस का विरोध मुस्लिम द्वारा किया जा रहा है, कांग्रेस के इशारे पर, क्योंकि फ्रांस ने सालों से जो सौदा भारत से नहीं हो पाया था वो समय से पहले और पहले की लागत से कम पर फ्रांस ने भारत को राफेल लडाकू जेट दे दिये हैं। इससे चीन और पाकिस्तान दोनों ही देशों को पीछे हटना पड़ा। मैं भारत के मुसलमानों से गुजारिश करना चाहता हूँ कि चीन हमेशा से इस्लाम का दुश्मन रहा है। इसलिए चीन का विरोध सभी हिन्दुस्तान के मुसलमानों को करना चाहिए। पुतला दहन में शैजी रिजवी, जुबेर अहमद खां, फराज हुसैन, ताहिर किदवई, शैमी रिजवी, अब्बास, तुषारकांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!