Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

भाजपा नेता राजा कासिम के आवास पर किसान जागरूकता चैपाल का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। भाजपा नेता राजा कासिम के आवास पर किसान जागरूकता चैपाल का आयोजन श्री कासिम द्वारा किया गया। चैपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। श्री कासिम ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों का दुर्भाग्य रहा। किसान विरोधी पार्टी कांग्रेस ने 70 साल राज किया और किसानों को पूरी तरह बरबाद कर दिया। कांग्रेस के राज में जो किसान देशवासियो को भोजन देकर जीवित रखने का काम करता है वो किसान साहूकार के कर्जे से भूख से व अपनी बिटिया की शादी की चिन्ता में आत्महत्या करता था। मोदी जी किसानों का दर्द समझते हुए किसान की उन्नति के लिए कृषि सुधार कानून बनाकर दलालों और पूंजीपतियों से गरीब किसानों को मुक्ति दिलाने कार्य किया। विपक्ष अपनी राजनीतिक खोई हुई जमीन पंचायत चुनाव में किसानों को भ्रमित कर हासिल करना चाहता है। भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। श्री कासिम ने कहा किसानों की उन्नति के बिना हमारा देश विश्वगुरू नहीं बन पायेगा, इसलिए मोदी जी निरन्तर किसान की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने कृषि वैज्ञानिकों का समूह बनाकर किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। जो किसान भाई बीज के लिए, जुताई के लिए, सिंचाईं के लिए, साहूकारों से ब्याज पर पैसा लेता था। मोदी जी ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों की ये भी चिन्ता खत्म कर दी। चैपाल में जहांगीराबाद, सतरिख, फतेसरायं, फजुल्लागंज, मंझलेपुर, बनवा दरहरा के किसानों ने हिस्सा लिया। महिला किसान माल्ती देवी की अगुवाई में खेती से जुड़ी तमाम महिलाओं ने चैपाल में हिस्सा लिया।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!