थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे चोरी की गई नकदी , तमंचा मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिलें बरामद।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने अभियुक्तगण 1. सुधीर रावत पुत्र रामअचल निवासी ग्राम टिकरा थाना असन्द्रा जनपद बाराबकी , 2. अखिलेश पुत्र चन्द्र कुमार निवासी ग्राम भेन्दुवा ठकुरान थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी हाल पता रामापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को ग्राम दयाराम का पुरवा थाना रामसनेहीघाट से किया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये कुल 8200 / – रूपये नकद , घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सुजुकी मैक्स नम्बर- UP 41 E 3528 व होण्डा साइन नम्बर UP 41AC 2970 व अभियुक्त सुधीर रावत के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद मिस कारतूस 12 बोर किया बरामद।अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा संख्या-425 / 2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. सुधीर रावत पुत्र रामअचल निवासी ग्राम टिकरा थाना असन्द्रा जनपद बाराबकी।
2. अखिलेश पुत्र चन्द्र कुमार निवासी ग्राम भेन्दुवा ठकुरान थाना रामसनेहीघाट जनपद हाल पता रामापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी
अनावरित अभियोग :-
1- मुकदमा संख्या 420/2022 धारा 380/411 भादवि थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
2- मुकदमा संख्या 421/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
बरामदगी :-
1- चोरी किये गये कुल 8200 / – रूपये 2- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सुजुकी मैक्स नम्बर- UP 41 E 3528 3- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल होण्डा साइन नम्बर UP 41AC 2970 4- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद मिस कारतूस 12
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
2.निरीक्षक शिवसागर तिवारी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
3. निरीक्षक प्रमेन्द्र प्रताप सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
4. कांस्टेबल रोहित कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
कांस्टेबल बबीत चौधरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।