Advertisement
बाराबंकी

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने आज एक रोग निवारण पत्रिका का विमोचन किया।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बराबंकी। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने आज एक रोग निवारण पत्रिका का विमोचन किया। उन्होने कहा सनातन वैदिक हिन्दू धर्म के प्रचार व वेद परिचय हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में गुरूकुल की स्थापना करेगें।
व्यासपीठाधीश्वर ने आज चक्रर्तीथ धनोखर भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान में सनातन वैदिक हिन्दू धर्म पर लगातार विधर्मियों द्वारा किये जा रहे प्रहारों और हिन्दू धर्म पर भ्रान्ति फैलाकर उसे विभाजित करने के कृत्सित प्रयासों पर उन्होंने यह निर्णय लिया है।
इसकी अपने जिले बाराबंकी से शुरूआत करते हुए बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच वेद ज्ञानियों जो परा और अपरा विद्या के ज्ञानियों के द्वारा ईश्वर की महत्वा की जानकारी देना गोष्ठी कथा हवन पूजन यज्ञ पीठ द्वारा सम्पन्न कराना। पूरे प्रदेश में इसका प्रचार करना। धर्म पर हो रहे वाक्य प्रहारों का समुचित उत्तर देना। व्यासपीठ ने बताया कि इसके बाद उच्च स्तर के पुस्तकालय की स्थापना करना साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर पर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विमोचन पत्रिका में उन्होंने यज्ञ और यज्ञ फल प्राकृतिक श्रोतों से रोग निवारण मंत्र विधि द्वारा उपचार का ज्ञान बताया है।
इस मौके पर मंदिर के पदाधिकारियों में राजेश श्रीवास्तव, एड0 आलोक श्रीवास्तव एवं विनय श्रीवास्तव शामिल थे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!