फिरोजाबाद
पुलिस ने 500 ग्राम नाजायज चरस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फिरोजाबाद! थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राधे श्याम पुत्र गोरी शंकर निवासी राम नगर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 48 वर्ष को मैनपुरी चौराहा पुल के नीचे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गयी। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 82/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
2. उपनिरीक्षक अशेष कुमार चौकी प्रभारी सब्जी मण्डी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
3. कांस्टेबल सन्तोष कुमार थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5