पुलिस ने द्वारा दो अभियुक्तों को 200 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली पुलिस द्वारा दिनांक 06.07.2023 को मुखबिर की सूचना पर चैंकिग के दौरान मौहल्ला नई बस्ती वार्ड नं0 13 दुकान के पास से अभियुक्तगण 1. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आबिद हुसैन निवासी मोहल्ला भोलेनगर वार्ड नं0-15 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उम्र 26 वर्ष व 2. ताहिर उर्फ भूरा पुत्र मोहम्मद आबिद हुसैन निवासी मोहल्ला भोलेनगर वार्ड नं0-15 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उम्र 24 वर्ष को 200 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली पर मुकदमा संख्या- 180/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम :-
1- उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली।
2- उप निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली।
3-कांटेबल कौशिन्द्र कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली । 4-कांटेबल हिमांशु तोमर थाना फतेहंगज पश्चिमी जनपद बरेली।