पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बहराइच थाना पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय द्वारा मय हमराहियान के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 171/2023 धारा 376AB भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त ननके (नाम काल्पनिक) थाना पयागपुर जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18.04.2023 को समय 10.40 बजे थाना क्षेत्र पयागपुर के खुटेहना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
कल दिनांक 17.04.2023 को थाना स्थानीय पर ग्राम कोल्हुआ थाना पयागपुर जनपद बहराइच की रहने वाली एक महिला द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि उसके जेठ द्वारा उसकी 02 वर्षीय पुत्री के प्राइवेट पार्ट मे अंगुली डालकर छेडछाड़ की गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 171/2023 धारा 376AB भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पीडिता को वास्ते ईलाज / डाक्टरी महिला आरक्षी के साथ अस्पताल रवाना किया गया।
अभियुक्त का नाम पता :-
1. ननके (काल्पनिक) थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
2. हेड कांस्टेबल विकास मिश्रा थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
3. कांस्टेबल राहुल कुमार थाना पयागपुर जनपद बहराइच।