पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधरोपण शिविर का आयोजन हरियाली से बचेगी धरती।(अजीत सिंह)
पौधरोपण ही ग्लोबलवार्मिंग से बचाव का उपाय - आशीष वर्मा
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230628-WA0018-780x470.jpg)
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी। धरती को हम भारतवासी माता का दर्जा देते है। हमारी धरती माँ पर वर्तमान में पर्यावरण बिगड़ने से उसके अस्तितत्व पर खतरा मंडरा रहा है। जिसका उदहारण बढ़ता तापमान, भूस्खलन, बाढ़, बेमौसम बरसात और मानसून के समय बारिश का कही कम या अधिक होने जैसे तमाम परिवर्तन हमारे सामने है। धरती की रक्षा के लिए हरियाली ही सबसे बड़ा बचाव है।
पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने की दिशा में पूरा विश्व सचेत है तो देश में सरकार भी अनेक प्रयास कर रही है। पर्यावरण को बेहतर रखने की हम सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। इस संकल्प के साथ समाजसेवा का भाव रखने वाले और बुद्धजीवी वर्ग ने एक साथ इस दिशा में जागरूकता के लिए एक सार्थक पहल करके लोगो से पौधरोपण का आह्वान किया। जिला पर्यावरण समिति के सदस्य आशीष जयकरण वर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने की अपील की।
इसी क्रम में धरती बचाओ मुहिम की अगुवाई कर रहे सचिव संघ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने पौधोंरोपण के दौरान लोगो से कपड़े का झोला प्रयोग में लाने के साथ पॉलीथिन बहिष्कार के साथ जल संचयन करने की भी नसीहत दी। पर्यावरण जागरूकता के लिए शहर के मध्य धनोखर सरोवर के किनारे ट्री – गार्ड के सुरक्षा कवच के साथ नीम, पीपल, सहजन, बेल और जामुन के पौध रोपित किए गए। इस दौरान प्रेम वर्मा, सभासद बृजेश यादव, वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र सिंह, डी. सी. श्रीवास्तव, गोविन्द वर्मा, एन. एन. तिवारी, अर्जुन राजपूत, रामसरन मौर्या, मनीष सिंह, अतुल शर्मा, राहुल त्रिपाठी, राजबीर दीक्षित, स्नेह श्रीवास्तव व शिवम निगम शामिल हुए।