निर्धन परिवारों की मदद में आगे आएं लोग।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी : जायसवाल समाज बाराबंकी का होली मिलन समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि व्यस्तता के दौर में परिवार टूट रहे हैं। पैसे कमाने की अंधी दौड़ मे हम परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं। जरूरत है कि सभी दायित्वों के निर्वहन के साथ ही हम परिवार और अपने समाज से भी जुड़े रहें। ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाज के लोग व्यवसाय के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और समाज की निर्धन कन्याओं के विवाह में हर सम्भव मदद करें। समारोह में रेखा जायसवाल, अनीता नीतू जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किया।
इससे पहले पूर्व चेयरमैन गुरुप्रसाद जायसवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण और भगवान सहस्रबाहु की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभरम्भ हुआ। स्टेपिंग स्टोन के छात्रों ने निर्देशक आकांक्षा जायसवाल के नेतृत्व में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने भी होली गीतों पर जमकर डांस किया। संचालन रंगकर्मी शरद राज सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष लखन शरण जायसवाल, एडवोकेट उमाशंकर जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, सुनील जायसवाल, श्याम कुमार, प्रदीप जायसवाल, नवीन जायसवाल, प्रकाशिनी जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय अरोड़ा एडवोकेट सहित काफी लोग मौजूद रहे।