निधन की सूचना से भाजपाइयों,शुभचिंतको में शोक की लहर
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG-20200514-WA0011.jpg)
सिद्धार्थनगर ब्यूरो चीफ- विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर क्षेत्र अन्तर्गत बर्डपुर- लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जनसंघ के जमाने के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण पाण्डेय का गुरुवार की सुबह
हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन की सूचना पाते ही,भाजपाइयों,शुभचिंतको सहित बर्डपुर कस्बावासियों में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। 85 बर्षीय लोक तंत्र रक्षक सेनानी उदय नारायण पांडेय के निधन की सूचना पाते ही भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, सदर विद्यायक श्याम धनी राही, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, पूर्व जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय,वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर मित्तल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह हरीश चंद्र अग्रहरि उनके आवास पर पहुँच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। वही जनपद के इटवा विधायक एवं उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया तथा कहा कि स्व0 पाण्डेय के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी यादें चिरस्मरणीय रहेंगी। खून पसीने से पार्टी को सींचने वाले स्वर्गीय पाण्डेय के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लपेटा गया । इसके पश्चात पूरे विधान से पुलिस के जवानों द्वारा नायाब तहसीलदार लालता प्रसाद की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।उनका अंतिम संस्कार मोहाना स्थित कूड़ा नदी के तट पर उनके पांच वर्षीय दत्तक पुत्र शिवेंद्र पाण्डेय द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। जनसंघ काल के जमाने से ही अविवाहित रहते हुए उन्होंने अपनी सच्ची निष्ठा एवं सेवाभाव से राजनीति एवं समाजसेवा में अपना कदम रखा और जीवन के अंतिम समय तक भारतीय जनता पार्टी के झंडे जुड़कर एक संगठन के दायित्वों का निर्वहन किया। वह बेखौफ,बेधड़क होकर अपनी बातों को रखते थे,इसलिए उन्हें लोगो द्वारा खरखर पाण्डेय के नाम से भी जाना जाता था। स्वावभाव से वह अत्यंत ही सरल एवं आत्मीय भी थे। उनका जाना संगठन से लेकर सभी को बहुत खल रहा। उनके निधन पर वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ प्रमोद यादव,अरविंद उपाध्याय,हल्का लेखपाल अनंग नाथ शुक्ल,शिव कुमार मोदनवाल,संतोष मोदनवाल,अजय दुबे,चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी, शत्रुहन पाण्डेय,कमलेश जायसवल, विजय जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता,कुलदीप यादव,मुन्नी देवी,सुमित्रा जायसवाल, पप्पू गुप्ता,अवधेश मोदनवाल,बुद्धेश,राधेश्याम पवन यादव,श्री राम जायसवाल, राजकमल,शिव कुमार मोदनवाल,राम प्रसाद चौरसिया,सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा,आदि लोगो ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।