नाबालिग बच्ची का फिरोती व अपहरण कर हत्या करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद गाजियाबाद थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा दिनांक 20-11-22 को नई बस्ती नन्दग्राम क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची उम्र 11 वर्ष का अपहरण कर हत्या कर देने वाले तीन शातिर अभि0गण ( 1 ) अमित पुत्र नरेशपाल जिसका पता 507 निलाया ग्रीन्स सोसायटी मोरटा स्थायी पता ग्राम हैबा थाना छपरोली जनपद बागपत उम्र 38 वर्ष (2) बबलू उर्फ प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी नई बस्ती गली नं0 5 थाना नन्दग्राम उम्र 36 (3) गंभीर पुत्र लीला सिंह निवासी ग्राम बंगला पुठरी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 35 वर्ष को थाना नन्दग्राम क्षेत्र व जनपद बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 20-11-22 को थाना नन्दग्राम पर समय 21.18 बजे पर सोनू पुत्र जयबीर निवासी टोकी मनोली सोनीपत हरियाणा ने आकर लिखित सूचना दी की बेटी उम्र 11 वर्ष जो कि अपने नाना बिजेन्द्र के घर नई बस्ती नन्दग्राम मे रहती है, घर से गायब है।
जिसके संबंध मे मुझसे फोन पर 30 लाख रुपये की डिमांड की गयी है, उक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नन्दग्राम पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
त्वरित कार्यवाही करते हुए अपह्ता की बरामदगी व अभिगण की गिरफ्तारी हेतु सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त गण
1. अमित पुत्र नरेशपाल जिसका पता 507 निलाया ग्रीन्स सोसायटी मोरटा स्थायी पता ग्राम हैबा थाना छपरोली जनपद बागपत
2. बबलू उर्फ प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी नई बस्ती गली नं0 5 थाना नन्दग्राम
3.गंभीर पुत्र लीला सिंह निवासी ग्राम बंगला पुठरी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:-
अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया कि हम लोगो ने पहले से बच्ची का अपहरण कर 30 लाख रूपये मांगने का प्लान बनाकर बच्ची को मेला दिखाने के बहाने बबलू उर्फ प्रदीप ने बच्ची का अपहरण कर अपने साथी अमित पुत्र नरेशपाल को दिया। अमित ने बच्ची को गंभीर पुत्र लीला सिंह को दिया तथा गम्भीर ने अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव जंगल में इसलिए फेंक दिया कि वह हमे पहचानती थी फिरौती तो हमें उसकी हत्या के बाद मिल ही जानी थी। अभियुक्तगण बबलू उर्फ प्रदीप, अमित व गंभीर उपरोक्त को तत्काल कार्यवाही करते हुए 48 घण्टे के अन्दर अपहर्ता / मृतका बच्ची का शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभिगण के पास से घटना में फिरोती की मांग करने में प्रयुक्त सिम भी बरामद कर लिया गया है। तथा शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
अभियोग का विवरण :-
मुकदमा संख्या 1051/22 धारा 364ए/302/201 /120बी भादवि ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
2. निरीक्षक इशरार अहमद थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
3. उपनिरीक्षक पवेन्द्र सिंह थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
4. उपनिरीक्षक विशाल सिंह थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
5. उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा थाना नन्दग्राम गाजियाबाद। 6. उपनिरीक्षक बोबी सिंह थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
7. हेड कांस्टेबल नाहर सिंह थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
8. हेड कांस्टेबल संदीप कुमार थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
9. कांस्टेबल प्रवेश कुमार थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
10. कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
11. महिला कांस्टेबल मोनिका थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।
12. महिला कांस्टेबल निकलेश आर्य थाना नन्दग्राम गाजियाबाद।