नाबालिका से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद जौनपुर थाना सिकरारा उप निरीक्षक मो0 जियाउद्दीन मय हमराह हेड कांस्टेबल भोला सिंह व कांस्टेबल सुधीर के द्वारा मुकदमा संख्या 155/22 धारा 363/366/376 भादवि व 4/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. रूपचन्द्र गौतम उर्फ कलेक्ट्रर पुत्र संतोषी हरिजन निवासी अराजी लदुआ थाना सिकरारा जौनपुर उम्र 22 वर्ष जो कही भागने के फिराक में लेधुआ मंदिर के पास साधन की प्रतीक्षा कर रहा था जिसे 08.00 बजे हमराही कर्मचारीगणों द्वारा गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. रूपचन्द्र गौतम उर्फ कलेक्ट्रर पुत्र संतोषी हिरजन निवासी अराजी लदुआ थाना सिकरारा जौनपुर।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मुकदमा संख्या 155/22 धारा 363/366/376 भादवि व 4/6 पाक्सो एक्ट थाना सिकरारा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-
1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2. उप निरीक्षक मो0 जियाउद्दीन थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.हेड कांस्टेबल भोला सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.कांस्टेबल सुधीर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।