Advertisement
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

नगर में भ्रमण के दौरान डीएम, एसपी पुलिस बल के साथ मंगलवार को प्रशासन की मेहनत से लॉकडाउन का पालन जारी

रिपोर्ट हिमांशु यादव

जनपद के किसी भी नागरिक की परेशानी मेरी अपनी परेशानी है- एसपी

जनपद मैनपुरी कोरोना वायरस के संकमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन पर प्रशासन की मेहनत लगातार जारी है। मंगलवार को भी एसपी अजय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस नें लॉकडाउन पर निगाह बनाए रखी। बैसे भी जनपद मैनपुरी में पुलिस की मेहनत से लॉकडाउन का पालन हो रहा है। अगर कहीं पालन होता हुआ नजर नही आता है। तो वहां पर पुलिस सख्ती करना शुरू कर देती है। तब अपने आप ही लॉकडाउन का पालन होने लगता है। बैसे भी लॉकडाउन के पालन कराने के मामलें में एसपी की मेहनत काविले तारीफ है। इस बात की चर्चा तो चारों तरफ ही है। कि जनपद मैनपुरी में लॉकडाउन का पालन लोग कर रहे है। क्यों की प्रशासन के रवैया से किसी को भी परेशानी नही हो रही है। अगर किसी को भी परेशानी है तो वह जारी किए हुए कन्ट्रोल रूम के नम्वर पर फोन करके अपनी परेशानी को हल कर सकता है।
सोमवार की देर शांय से ही डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी अजय कुमार पाण्डेय जनपद में भ्रमण पर निकल पड़े। जिन्होने लोगो के घर घर जाकर उनकी परेशानी पूछी। भ्रमण के दौरान अगर किसी की परेशानी सामने आई तो उसकी परेशानी हल की गई। मंगलवार को भी डीएम, एसपी जनपद के भ्रमण पर निकल पड़े और लोगो से डोर टू डोर वार्ता की।
एसपी अजय कुमार पाण्डेय कहते है कि लॉकडाउन का मतलव लॉकडाउन है। जनपदवासी अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अपने घरों में ही रहें। जनपद के लोगो की परेशानी उनकी परेशानी है। जनपद के लोगो से अपील है कि अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करके प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन लोगो की परेशानी पर निगाह बनाए हुए है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry !!