दहेज प्रथा व समाज में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका विषयक विस्तृत चर्चा करते हुए उत्साह वर्धन किया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पाँचवें दिन बौद्धिक सत्र का उद्घाटन डॉ0 राम बहादुर मिश्र व डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने संयुक्त रूप से कर शिविरार्थियों को दहेज प्रथा व समाज में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका विषयक विस्तृत चर्चा करते हुए उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ0 ऊषा चौधरी प्राचार्य सरदार पटेल महिला महाविद्यालय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग के कुशल संचालन में कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन्दना कार्यक्रम अधिकारी, गुलाम नबी, डॉ0 राम सुरेश वर्मा, सदानन्द वर्मा, शैक्षिक समन्यवक दिनेश कुमार सिंह व सदानन्द वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मसौली संस्कृता मिश्रा ने तीन सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविकाओं निधि वर्मा, मानसी पाठक, पुष्पा भारती, को विशेष रूप से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
प्राचार्य डॉ0 बलराम वर्मा के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी वन्दना के मार्गदर्शन में प्रातः ज्योरी ग्राम में जाकर स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्य किये गए। प्रौढ़ नागरिकों को लिखने पढ़ने हेतु न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि मौके पर लिखना पढ़ना सिखाया भी। अंत मे स्वयं सेविकाओं ने अपने इर्दगिर्द निरक्षरता मिटाने का संकल्प लिया। संकल्प गीत “हम होंगे कामयाब” के साथ दिवस की गतिविधियों का समापन किया गया।