थाना सिकरारा, जौनपुर पुलिस द्वारा 03 गो तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक डीसीएम रजि0 नं0 UP 72 BT 5297 में 13 राशि पशु जिसमें 10 राशि जिन्दा गाय , 02 राशि बछडा व 01 राशि भैंस बरामद। रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा गो तस्करी की रोकथाम एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आज दि0 27.08.2023 को मय हमराह पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एंव वांछित अभि0 की गिरफ्तारी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक डीसीएम रजिस्ट्रेशन नं0 UP72BT5297 में कुछ पशुओ को बेरहमी से लादकर ले जा रहे है , मुखिबर खास की उक्त सूचना पर गुलजारगंज नहर पुलिया पर वाहन चेंकिग में लगे पुलिस बल द्वारा उक्त वाहन को रूकवाकर चेक किया गया तो डीसीएम में 10 राशि जिन्दा गाय, 02 राशि बछडा, 01 राशि भैंस मौजूद है जिनके मुँह से झांग निकल रहा व आँखो में दया का भाव था तथा आँख से आंशु निकल रहा था और बुरी तरह हाँफ रहे थे, डीसीएम में लादकर तेजी से मछलीशहर की तरफ से सिकरारा होते हुए जौनपुर की तरफ जा रहे थे। डीसीएम चालक व चालक के बगल में बैठे दो व्यक्ति जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त पशु आस पास के क्षेत्र से खरीदे थे, जिसको बेचने के लिये ले जा रहे थे। उक्त वाहन को थाना स्थानीय पर लाकर पशुओ को वाहन से उतरवाकर चारा- पानी की ब्यवस्था की गयी। पशु व डीसीएम बरामदगी के पश्चात थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2023 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता नि0 अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी ग्राम डाड़ी थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ
2. बिन्दु यादव पुत्र स्व0 रामकिशोर यादव निवासी ग्राम बेलछा थाना बक्सा जनपद जौनपुर
3. पप्पू यादव पुत्र रामकिरत यादव निवासी ग्राम सरायलोका थाना बक्सा जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 201/2023 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता नि0 अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
बरामदगी –
1. 13 राशि पशु जिसमें 10 राशि गाय जिन्दा, 02 राशि बछडा जिन्दा, 01 राशि भैंस जिन्दा
2. एक डीसीएम वाहन नं0 UP72BT5297
बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य –
1. थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाना सिकरारा जौनपुर ।
2.उ0नि0 विजयी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 विनोद यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.हे0कां0 धर्मेन्द्र गिरी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5.कां0 विमलेश यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
6.कां0 अभिमन्यु यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
7.कां0 चमन चौहान थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
8.कां0 अंकित सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।