थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस ने अभियुक्त सुनील रावत पुत्र संगमलाल रावत निवासी छतौनी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को कैलाशपुरी गेट ग्राम मुश्कीपुर थाना सफदरगंज से किया गिरफ्तार। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन हुई बरामद। इस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त, थाना सफदरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
सुनील रावत पुत्र संगमलाल रावत निवासी छतौनी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी:-
50 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक कुमार तिवारी जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक हरिशंकर राय थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
3.उप निरीक्षक राजकुमार थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
4. हेड कांस्टेबल शिवकुमार थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।