थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी का एक अदद इनवर्टर, एक अदद बैटरा व 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा पुलिस ने एक शातिर चोर शंशाक दीक्षित पुत्रसन्तोष दीक्षित निवासी लक्ष्मनपुर मजरे त्रिवेदीगंज थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को लखनऊ- सुल्तानपुर एक्सप्रेसवे अण्डरपास त्रिवेदीगंज थाना लोनीकटरा से किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक इनर्वटर, एक बैटरा, साइकिल व 135 ग्राम अवैध स्मैक किया बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त स्मैक पीने का आदी है जिसके लिए वह सुनसान जगहों व लोगों के घरों से सामान चोरी करता है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 29/30.01.2023 की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्रिवेदीगंज परिसर में बने मकान से इनवेंटर व बैटरा चोरी करने व करीब डेढ़ माह पहले पंचायत भवन ग्राम जगतखेड़ा से सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर आदि सामान चोरी करने की घटना स्वीकार की गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक सुग्रीव यादव थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
3. कांस्टेबल नन्द किशोर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल नीतीश कुमार थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।