थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने तीन मोटर साइकिल चोरों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल के पार्टस व तमंचा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरो के गिरोह द्वारा चोरी की मोटर साइकिल को पार्ट में काट काट बेचने के ले जा रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या-431/23 धारा-379/411/413/414 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1.धर्मेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र गोपाल निवासी गड़हर सिरकोनी थाना जलालपुर जौनपुर।
2.मंगेश कन्नौजिया पुत्र भोनू कन्नौजिया निवासी सेहमलपुर तरियारी थाना जलालपुर जौनपुर।
3.आशीष मौर्या पुत्र दिनेश मौर्या पुत्र सिरकोनी थाना जलालपुर जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मुकदमा संख्या-431/23 धारा-379/411/413/414 थाना लाइन बाजार जौनपुर।
2. मुकदमा संख्या-432/23 धारा-3/25 आर्म एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर बनाम धर्मेन्द्र।
बरामदगी :-
1.तीन बोरी में चोरी की मोटरसाइकिल का कटा हुआ पार्ट व एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस।
पुलिस टीम :-
1.उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
2.उप निरीक्षक सुधीर कुमार, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
3.हेड कांस्टेबल भाईलाल, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
4.हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार पाण्डेय, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
5.हेड कांस्टेबल दीपचन्द्र चौहान, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
6.कांस्टेबल सोनू कुमार, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।